**अंतर्राष्ट्रीय, ब्यूरो डेस्क |** प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नाइस में 'भारत इनोवेट्स 2026' सम्मेलन का संयुक्त उद्घाटन किया। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष का हिस्सा है। इसमें भारत के 120 से अधिक डीप-टेक स्टार्टअप और 15 से अधिक प्रमुख शिक्षण संस्थान भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय नवोन्मेषकों को वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के नेताओं से जोड़ना है।