दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से घने कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं। इसके कारण ट्रेनों की आवाजाही और उड़ानों पर भारी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक शीत लहर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।