गढ़वा के मानिकपुर मुहल्ले के निवासी संजय कुमार (29) को एक अनजान नंबर से कॉल आया और सस्ते ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा दिया। प्रोसेसिंग फीस के नाम पर कई बार में 60 हजार रुपये UPI से ट्रांसफर करवाए गए। इसके बाद फोन बंद हो गया। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुट गई है।