**गढ़वा, ब्यूरो डेस्क |** गढ़वा जिले के मझगांव गांव में एक विवाद के बाद महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान उर्मिला मुशहर (40) के रूप में हुई है। आरोप है कि उर्मिला के देवर उदय मुशहर ने शादी समारोह में शामिल होने को लेकर हुए झगड़े के बाद उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में उर्मिला के 16 वर्षीय बेटे अर्जुन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, परिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई।
गढ़वा के मझगांव में खूनी खेल: शादी समारोह में जाने के विवाद में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या
ThinkIndia.press BureauNews Correspondent
15 जून 2026 को 08:14 am बजे•1 min read•
66,159
38,838
949

Representative Image — ThinkIndia.press Bureau
इस खबर को शेयर करें (Share this News)
