गर्मी बढ़ते ही गढ़वा शहर के दर्जनों मुहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया है। नलों में तीन-तीन दिन पानी नहीं आ रहा। पानी के लिए महिलाओं को दूर जाना पड़ रहा है। नगर परिषद का टैंकर भी अनियमित है। लोगों ने DC और नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।