**गुजरात, ब्यूरो डेस्क |** गुजरात के अहमदाबाद में निर्माणाधीन एक तीन मंजिला इमारत के ढह जाने से 8 मजदूर मलबे में दब गए। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और तेजी से काम कर रहे हैं। अब तक चार मजदूरों को बचा लिया गया है, जबकि चार अभी भी मलबे में दबे हैं। प्रशासन क्रेन और अन्य भारी मशीनरी की मदद से बचाव अभियान चला रहा है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।