चतरा पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान दो ट्रकों को रोका, जिनमें भारी मात्रा में अवैध कोयला लदा हुआ था। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रकों को जब्त कर लिया है और तस्करों की तलाश की जा रही है।