**पलामू, ब्यूरो डेस्क |** पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद 1 लाख रुपये नकद और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास-ससुर फरार हैं।