पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक घर में छापेमारी कर साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मौके से दर्जनों मोबाइल फोन, लैपटॉप, फर्जी सिम कार्ड और लाखों रुपये नकद बरामद किए गए। यह गिरोह बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था।