पलामू पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दर्जनों सिम कार्ड, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुए हैं। ये लोग लोगों को फर्जी कॉल करके उनके खाते से पैसे उड़ाते थे।