ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल देव जल्द ही अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इसका सीधा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। वृश्चिक और सिंह राशि के जातकों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। हालांकि कुछ राशियों को क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।