झारखंड के मुख्यमंत्री आज गढ़वा दौरे पर रहे, जहां उन्होंने एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विपक्ष पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया। जनसभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।