**गढ़वा, ब्यूरो डेस्क |** गढ़वा के रामना में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए लोहे की रॉड से पीटने का अमानवीय मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।