राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने आज से एक विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसमें नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाने के आधुनिक तरीकों और डिजिटल टूल्स के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।