रफ्तार का कहर गढ़वा में थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।