गढ़वा नगर परिषद का वार्षिक बजट सत्र रविवार को परिषद सभागार में हुआ। कुल 42 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें सड़क मरम्मत के लिए 12 करोड़, नाला निर्माण के लिए 8 करोड़, जलापूर्ति के लिए 10 करोड़ और पार्क एवं सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ का प्रावधान है।