राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर गढ़वा जिले में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी 20 प्रखंडों में मतदाता सूची का नवीनीकरण किया जाएगा। 18 साल से अधिक आयु के नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा जाएगा। BDO को सूची अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।