**पंजाब, ब्यूरो डेस्क |** पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। BSF जवानों ने गश्त के दौरान एक खेत में हेरोइन से भरा ड्रोन देखा। तलाशी लेने पर 10 पैकेट हेरोइन बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। बीएसएफ ने इस संबंध में नारकोटिक्स विभाग को सूचित कर दिया है।