**पलामू, ब्यूरो डेस्क |** पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पड़वा निवासी प्रमोद कुमार मेहता का दो वर्षीय पुत्र अंकुश तीन दिन से लापता था। रविवार सुबह घर के पीछे स्थित एक पुराने कुएं से उसका शव बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि 1 जनवरी को सुबह करीब दस बजे बच्चा लापता हो गया था। पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था। रविवार सुबह जब घर आई एक महिला रिश्तेदार दातुन तोड़ने गई तो उसे कुएं में शव दिखा। परिजनों का आरोप है कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पड़वा में सनसनी: लापता दो साल के मासूम बच्चे का शव कुएं से बरामद
ThinkIndia.press BureauNews Correspondent
15 जून 2026 को 08:14 am बजे•1 min read•
63,356
40,173
1,058

Representative Image — ThinkIndia.press Bureau
इस खबर को शेयर करें (Share this News)
