**पलामू, ब्यूरो डेस्क |** पलामू जिले के पड़वा मोड़ के पास एक युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते कर दी गई। मृतक अपने घर से कुछ दिनों पहले लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तलाश के दौरान पुलिस ने एक खेत से युवक का शव बरामद किया। शव पर चोटों के गहरे निशान थे और गला भी दबाया गया था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक का किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के परिजनों ने इसी रंजिश में उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया।