झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपने गढ़वा दौरे के दौरान जिलेवासियों को 50 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसमें नई सड़कों का निर्माण, स्वास्थ्य केंद्रों का अपग्रेडेशन और पेयजल योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण इलाकों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।