लातेहार के वन क्षेत्र से लगे दो गांवों में देर रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने प्रवेश कर लिया। हाथियों ने खेतों में लगी धान और मक्के की फसल को पूरी तरह रौंद दिया। वन विभाग की टीम हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी है।