टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें रन मशीन क्यों कहा जाता है। आज खेले गए मुकाबले में उन्होंने 112 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस पारी की बदौलत भारत ने विपक्षी टीम को आसानी से 6 विकेट से मात दी। कप्तान रोहित शर्मा ने भी कोहली की जमकर तारीफ की है।