झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कल होंगे घोषित
JAC बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम कल दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
ByThinkIndia Global Bureau
Published On Jul 18, 2026

Representative Image [ThinkIndia Global]
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने घोषणा की है कि कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के परिणाम कल दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री आधिकारिक रूप से नतीजों का ऐलान करेंगे। परीक्षार्थी अपने रोल नंबर के जरिए JAC की ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे चेक कर सकेंगे।
Share this Article
