भवनाथपुर में किसानों के लिए नई लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मिली मंजूरी
कृषि को बढ़ावा देने और सूखे की समस्या से निपटने के लिए भवनाथपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की नई सिंचाई परियोजना स्वीकृत की गई है।
ByThinkIndia Global Bureau
Published On Aug 7, 2026

Representative Image [ThinkIndia Global]
गढ़वा जिले के भवनाथपुर और आसपास के गांवों में लंबे समय से चली आ रही सिंचाई की समस्या अब जल्द दूर होगी। राज्य सरकार ने एक नई लिफ्ट सिंचाई परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने से लगभग 5000 हेक्टेयर कृषि भूमि को सालों भर पानी मिलेगा, जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
Share this Article
