यौन स्वास्थ्य के लिए जिंक, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। कद्दू के बीज, अखरोट, हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फल अपनी डाइट में शामिल करें। स्ट्रेस कम करने के लिए योग और पर्याप्त नींद लें। शराब और धूम्रपान से बचें क्योंकि ये हॉर्मोनल संतुलन और ब्लड सर्कुलेशन को बिगाड़ते हैं।