डाल्टनगंज: पलामू जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी समीरा एस के निर्देश पर छह मीडियाकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई नगर निकाय चुनाव 2026 के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में की गई है。

आरोप है कि इन लोगों ने 23 फरवरी को मतदान से पहले 48 घंटे के साइलेंस पीरियड के दौरान प्रतिबंधित सामग्री प्रकाशित और प्रसारित की। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. असीम कुमार ने बताया कि यह मामला लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 का उल्लंघन है。

पुलिस अधीक्षक रीश्मा रमेशन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर किसी भी सूरत में नरमी नहीं बरती जाएगी।।